Posts

कोविड-19 वैक्सीन कंपनी AstraZeneca में पाये गये साईडइफ़ेक्ट...

Image
  Corona Vaccine : कोविड-19 वैक्सीन कंपनी  AstraZeneca, ने पहली बार अदालती दस्तावेजों में स्वीकार किया है कि उसकी कोविड-19 वैक्सीन से दुर्लभ नुक़सान हो सकते है।

ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले जोसफ़ ने क़ुबूल किया इस्लाम...

Image
हाल ही में एक शख़्स ऑस्ट्रेलिया में एक दवाह सेंटर को ऑनलाइन खोजते हुए पहुँचा। जोसेफ़ लगभग पिछले तीस सालों क़ुरआन ए पाक की तिलावत  कर रहे थे।  81 वर्ष की उम्र में जोसफ़ ने शेख इमाद हामदी के साथ अपना शाहदा लिया।   और नई मस्जिद के निर्माण के लिए 50,000 डॉलर देने का वादा किया। "निस्संदेह वह जिसे चाहता है सीधा रास्ता    दिखाता है।"

उस्मान गनी को आज BJP पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

Image
जयपुर : राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया टिप्पणी पर नाराजगी व्यक्त करने वाले बीकानेर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष उस्मान गनी को आज पार्टी की छवि खराब करने के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।  गनी ने हाल ही में नई दिल्ली में एक समाचार चैनल से बात करते हुए कहा था कि भाजपा राजस्थान की 25 सीटों में से तीन-चार लोकसभा सीटें हारने जा रही है। उन्होंने राज्य में चुनावी रैलियों के दौरान मुसलमानों को लेकर पीएम मोदी की टिप्पणी की भी निंदा की।

हाईस्कूल (10th) के बाद कौनसा कोर्स करे ?

Image
हाईस्कूल पास करने के बाद आप को चाहिये के अपने अंदर की योग्यता को समझे। ये अपने भविष्य के करियर के बारे में सोचने का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। 10वीं के बाद कई अलग-अलग करियर विकल्प उपलब्ध होते हैं, और ऐसा रास्ता चुनना महत्वपूर्ण है जो आपके लिए सही और उसकी पूरी जानकारी हो। आइये जानते है कि आख़िर कौनसे वो कोर्स है जो हम हाईस्कूल के बाद कर सकते है। यहां भारत में हाईस्कूल के बाद 10 करियर विकल्प दिए गए हैं:  1- इंजीनियरिंग में डिप्लोमा 2- होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा 3- फैशन टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा 4- इंटीरियर डेकोरेशन में डिप्लोमा 5- कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा 6- ग्राफ़िक डिज़ाइन में डिप्लोमा 7- एनीमेशन में डिप्लोमा 8- फोटोग्राफी में डिप्लोमा 9- पत्रकारिता में डिप्लोमा 10- बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डिप्लोमा हम समझते है कि भविष्य को लेकर निर्णय लेना इतना आसान नहीं होता, इसलिए अगर आपको करियर को लेकर किसी भी तरह की मदद चाहिए ये जानने में की आपके लिये कौनसा कोर्स बेहतर है, तो आप हमसे Whatsapp के ज़रिए सहायता ले सकते है।

फ़तेहपुर की शान जिगनी ने फिर एक बार किया अपना नाम रोशन...

Image
जिगनी : हर बार की तरह इस बार भी यू-पी बोर्ड के अच्छे रिजल्ट ने चारो तरफ खुशी का माहौल बना रखा है। आइए बात करते हैं एक छोटे से गाँव की जो उत्तर प्रदेश-फ़तेहपुर जिले के अन्तर्गत आने वाले ब्लॉक, खजुहा में स्थित है जिसका नाम है, जिगनी । वर्ष 2011 में हुए आखिरी सर्वे के अनुशार इस गांव में हर बच्चा हाईस्कूल या इंटर पास है, जो की सच मे पूरे गाँव वासियों के लिए गर्व की बात है, क्योंकि आस-पास क्षेत्र में पढ़े लिखे युवाओं की संख्या इस गांव के मुकाबले में बहुत कम है। लेकिन वास्तव में जो चिंता करने वाली बात है वह यह है कि इस गांव में रहने वाले ज़्यादातर युवा 10वीं या 12वीं करने का बाद आगे की पढ़ाई नहीं कर पाते हैं और व्यवसाय या फिर विदेश पैसे कमाने चले जाते हैं। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में यहां शिक्षा के क्षेत्र में काफी बदलाव हुआ है, क्योंकि यहां के 5 फिसदी बच्चे जो टेक्निकल, इंजीनियरिंग, डॉक्टर आदि की पढ़ाई करते हैं, उनमें 90% बच्चे जरूर सफल होते हैं। Follow in Facebook

BSP नेता हाजी याकूब कुरैशी ने रिपब्लिक TV के खिलाफ मेरठ में शिकायत दर्ज कराई,

Image
BSP नेता हाजी याकूब कुरैशी ने रिपब्लिक TV के खिलाफ मेरठ में शिकायत दर्ज कराई, तालिबान के मुल्ला याकूब की जगह BSP के हाजी याकूब की फोटो चला रहा था चैनल।

नहीं रहे भाजपा के कल्याण, बाबरी ढांचा टूटने पर एक दिन की जेल हुई थी।

Image
नहीं रहे भाजपा के कल्याण: UP का CM बनने के बाद पूरी कैबिनेट के साथ अयोध्या जाकर राम मंदिर बनाने की शपथ ली थी; बाबरी ढांचा टूटने पर एक दिन की जेल हुई थी।

जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान इंदौर के एक थाने में पशु क्रूरता का मामला दर्ज किया गया है।

Image
MP : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान इंदौर के एक थाने में पशु क्रूरता का मामला दर्ज किया गया है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान घोड़े को भाजपाई रंग में रंग दिया था।

TMC में शामिल हुईं सुष्मिता देव ने कहा- कांग्रेस से कोई शिकायत नहीं है।

Image
कोई नेता जब पार्टी छोड़ने का फैसला लेता है तो उसका कोई ना कोई कारण जरूर होता है। मेरा भी रहा है, लेकिन अब मैं पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहतीं। मेरे अनुभव के अनुसार अब मेरा आगे का राजनीतिक जीवन TMC में ममता दीदी के साथ रहेगा। मुझे आज भी कांग्रेस से कोई दुर्भावना नहीं है। कांग्रेस और TMC, 2024 में भाजपा की जीत को रोकने का काम करेंगी।

मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन द्वारा प्रत्येक रविवार को जनसुनवाई का कार्यक्रम रखा जाता है

Image
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन द्वारा प्रत्येक रविवार को जनसुनवाई का कार्यक्रम रखा जाता है इसके तहत हमारे सभी पदाधिकारी जनसुनवाई करते हैं और उसका समाधान करते हैं अगर आपकी कोई समस्या हो तो हमें अवगत कराएं हम सदैव आपकी सेवा में तत्पर है। : तपन अग्निहोत्री

आपकी कोई समस्या है तो हमसे संपर्क करें, हम करेंगे आपकी समस्या का समाधान। : मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण

Image
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन द्वारा लखनऊ में जनसमस्याओं को सुनने के लिए हमारी टीम सदैव तत्पर है, आपकी कोई समस्या है तो हमसे संपर्क करें, हम करेंगे आपकी समस्या का समाधान।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जन्म तिथि पर सद्भावना दिवस मनाया जाए।

Image
यूपी सरकार ने अपने सभी विभागों को निर्देशित किया है कि आज 20 अगस्त ,पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जन्म तिथि पर सद्भावना दिवस मनाया जाए।

UP में स्कूल खोलने को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला।

Image
UP में स्कूल खोलने को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, एक सितंबर से खुलेंगे कक्षा एक से पांचवी तक के शिक्षण संस्थान।

मध्यप्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ नेता गोविंद मालू को पुलिस ने इंदौर में केन्द्रीय मंत्री ज्योरितादित्य सिंधिया के कार्यक्रम से धक्के मारकर बाहर निकाल दिया।

Image
मध्यप्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ नेता गोविंद मालू को पुलिस ने इंदौर में केन्द्रीय मंत्री ज्योरितादित्य सिंधिया के कार्यक्रम से धक्के मारकर बाहर निकाल दिया. सिंधिया इंदौर जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने आए थे।

अफ़ग़ानिस्तान में हो रहे राजनीतिक बदलाव में क्या है ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की राय ?

Image
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने तालिबान और अफ़ग़ानिस्तान की राजनीतिक स्थिति पर कोई टिप्पणी नहीं की है। कुछ मीडिया चैनल बोर्ड के कुछ सदस्यों की निजी राय को बोर्ड का स्टैंड मानकर ग़लत बात पर बोर्ड को ज़िम्मेदार ठहरा रहे हैं। यह बात पत्रकारिता मूल्यों के विपरीत है। मीडिया चैनलों को इस तरह के कृत्यों से बचते हुए बोर्ड से तालिबान की ख़बरों को नहीं जोड़ना चाहिए।  - ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड वीडियो देखें।